मुख्य तथ्य
- जन्म
- 21 दिसंबर 1932, भारत
- निधन
- 20 फ़रवरी 2024, मुम्बई
- जन्म राज्य
- भारत
- पेशा
- भारतीय रेडियो व्यक्तित्व
- लिंग
- पुरुष
अमीन सयानी भारत के एक मशहूर रेडियो संचालक या अनाउन्सर थें। इन्होंने सिर्फ़ भारत में ही नहीं बल्कि एशिया में भी ख्याती पाई। इनका मशहूर कार्यक्रम "बिनाका गीतमाला" रेडियो सिलोन से प्रसारित होता था। इनकी नकल कर आज भी कई रेडियो संचालक खुद को संवारने में कामयाब हुए हैं। इनके बात करने की शैली "बहनों और भाइयो" की काफ़ी सराही गई। इन्हों ने 54,000 रेडियो कार्यक्रम किये और 19,000 स्पाट्स या जिंगल्स किये। इनका रेडियो सफ़र 1951 में शुरू हुआ था।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।