मुख्य सामग्री पर जाएँ
नया आज का क्विज़ शुरू — 10 प्रश्न, 5 मिनट। अभी खेलें
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन भारतीय फिल्म जगत बॉलीवुड के अभिनेता और प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र हैं। 1970 के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्व बन गए।

जन्म

11 अक्टूबर 1942

सम्मान

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 2019

आज का क्विज़ दें

यह पेज एक जीवित व्यक्ति के बारे में है। इसमें केवल सार्वजनिक, स्रोत-सहित जानकारी है, जिसे प्रकाशन से पहले हमारे संपादकों ने जाँचा है। आर्थिक आँकड़े उसी रूप में हैं जैसे बताए गए स्रोत ने दिए। कुछ गलत दिखे? नीचे रिपोर्ट करें।

मुख्य तथ्य

जन्म
11 अक्टूबर 1942, प्रयागराज
जन्म राज्य
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
क्षेत्र
अभिनेता व अभिनेत्रियाँ
पेशा
भारतीय अभिनेता (जन्म 1942)
लिंग
पुरुष

जीवनी

अमिताभ बच्चन भारतीय फिल्म जगत बॉलीवुड के अभिनेता और प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र हैं। 1970 के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्व बन गए। अमिताभ ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सम्मिलित हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है। अभिनय के अलावा बच्चन ने पार्श्वगायक, फ़िल्म निर्माता, टीवी प्रस्तोता और भारतीय संसद के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में 1984 से 1987 तक भूमिका निभाई है। भारतीय टीवी का लोकप्रिय शो "कौन बनेगा करोड़पति" में कई वर्षों से मेज़बान की भूमिका भी ये निभाते आए हैं। इस शो में उनके द्वारा किया गया 'देवियों और सज्जनों' संबोधन बहुचर्चित रहा।

विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।

जीवन यात्रा

  1. 1942प्रयागराज में जन्म
  2. 1984लोकसभा सांसद बने
  3. 1984कला में पद्म श्री से सम्मानित
  4. 1990सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हेतु राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित
  5. 1991फ़िल्मफ़ेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
  6. 2001पद्म भूषण से सम्मानित
  7. 2007लीजन ऑफ ऑनरके अधिकारी से सम्मानित
  8. 2011सीएनएन-आईबीएन इंडियन ऑफ़ द इयर से सम्मानित
  9. 2015पद्म विभूषण से सम्मानित
  10. 2019दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
स्रोत व लाइसेंस विकिडेटा से अंतिम मिलान: 27 सितंबर 2026
त्रुटि बताएँ