मुख्य तथ्य
- जन्म
- 6 जनवरी 1949
- क्षेत्र
- रक्षा व सुरक्षा
- पेशा
- भारतीय सैनिक एवं परमवीर चक्र से सम्मानित
- लिंग
- पुरुष
यह पेज एक जीवित व्यक्ति के बारे में है। इसमें केवल सार्वजनिक, स्रोत-सहित जानकारी है, जिसे प्रकाशन से पहले हमारे संपादकों ने जाँचा है। आर्थिक आँकड़े उसी रूप में हैं जैसे बताए गए स्रोत ने दिए। कुछ गलत दिखे? नीचे रिपोर्ट करें।
कैप्टन बाना सिंह परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय भूतपूर्व सैनिक हैं। उनको यह सम्मान वर्ष १९८७ में मिला था जब इन्होंने सियाचिन ग्लेशियर को पाकिस्तान के कब्जे से मुक्त कराने के अभियान में अप्रतिम शौर्य का प्रदर्शन किया था। अलंकरण के समय आप नायब सूबेदार के पद पर थे जो बाद में क्रमशः सूबेदार, सूबेदार मेजर व कैप्टन बने। भारत की गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व व भारत के राष्ट्रपति को सर्वप्रथम सलामी देने का अधिकार आपके पास ही सुरक्षित है।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।