मुख्य तथ्य
- जन्म
- 8 अगस्त 1915, रावलपिंडी
- निधन
- 11 जुलाई 2003, दिल्ली
- जन्म राज्य
- रावलपिंडी
- क्षेत्र
- साहित्य व लेखन
- पेशा
- भारतीय लेखक, नाटककार, और अभिनेता
- लिंग
- पुरुष
भीष्म साहनी आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख स्तंभों में से थे। रावलपिंडी में जन्मे, १९३७ में लाहौर गवर्नमेन्ट कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में साहनी ने एम ए किया, भारत पाकिस्तान विभाजन के पूर्व अवैतनिक शिक्षक होने के साथ-साथ ये व्यापार भी करते थे। विभाजन के बाद उन्होंने भारत आकर १९५८ में पंजाब विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की और समाचारपत्रों में लिखने का काम किया। बाद में भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) से जा मिले। इसके पश्चात अंबाला और अमृतसर में भी अध्यापक रहने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के ज़ाकिर हुसैन दिल्ली महाविद्यालय में साहित्य के प्रोफेसर बने। १९५७ से १९६३ तक मास्को में विदेशी भाषा प्रकाशन गृह में अनुवादक के काम में कार्यरत रहे। यहां उन्होंने करीब दो दर्जन रूसी किताबें जैसे टालस्टॉय आस्ट्रोवस्की इत्यादि लेखकों की किताबों का हिंदी में रूपांतर किया। १९६५ से १९६७ तक दो सालों में उन्होंने नयी कहानियां नामक पात्रिका का सम्पादन किया। वे प्रगतिशील लेखक संघ और अफ्रो-एशियायी लेखक संघ से भी जुड़े रहे। १९९३ से ९७ तक वे साहित्य अकादमी के कार्यकारी समीति के सदस्य रहे।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।