मुख्य तथ्य
- जन्म
- 1 जुलाई 1882, बाँकीपुर
- निधन
- 1 जुलाई 1962, कोलकाता
- जन्म राज्य
- बाँकीपुर, बिहार
- क्षेत्र
- राजनीति व शासन
- पेशा
- पश्चिम बंगाल,भारत के पूर्व मुख्यमंत्री (1882-1962)
- लिंग
- पुरुष
डॉ॰ बिधान चंद्र राय एक चिकित्सक तथा स्वतंत्रता सेनानी थे। वे पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री थे, २३ जनवरी १९४८ से उनकी मृत्यु तक १४ वर्ष तक वे इस पद पर थे। बिधान रॉय को आधुनिक पश्चिम बंगाल का निर्माता माना जाता है। उनके जन्मदिन एवं मृत्युदिन १ जुलाई को भारत मे 'चिकित्सक दिवस' के रूप मे मनाया जाता है। उन्हे वर्ष १९६१ में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।