मुख्य तथ्य
- जन्म
- 10 दिसंबर 1878, थोरापल्ली
- निधन
- 25 दिसंबर 1972, चेन्नई
- जन्म राज्य
- थोरापल्ली, तमिलनाडु
- क्षेत्र
- राजनीति व शासन
- पेशा
- प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल, वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक
- लिंग
- पुरुष
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी भारत के वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे। वे राजाजी नाम से भी जाने जाते हैं। वे स्वतन्त्र भारत के द्वितीय गवर्नर जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे। १० अप्रैल १९५२ से १३ अप्रैल १९५४ तक वे मद्रास प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे। वे दक्षिण भारत के कांग्रेस के प्रमुख नेता थे, किन्तु बाद में वे कांग्रेस के प्रखर विरोधी बन गए तथा स्वतंत्र पार्टी की स्थापना की। वे गांधीजी के समधी थे। उन्होंने दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए बहुत कार्य किया।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।