मुख्य तथ्य
- जन्म
- 25 जनवरी 1988, राजकोट
- जन्म राज्य
- राजकोट, गुजरात
- क्षेत्र
- क्रिकेट
- पेशा
- भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
- लिंग
- पुरुष
यह पेज एक जीवित व्यक्ति के बारे में है। इसमें केवल सार्वजनिक, स्रोत-सहित जानकारी है, जिसे प्रकाशन से पहले हमारे संपादकों ने जाँचा है। आर्थिक आँकड़े उसी रूप में हैं जैसे बताए गए स्रोत ने दिए। कुछ गलत दिखे? नीचे रिपोर्ट करें।
चेतेश्वर अरविंद पुजारा एक भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी हैं। पुजारा एक दाँये हाथ के बल्लेबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की ओर से खेलते हैं। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ २०१० की घरेलू शृंखला के दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में पदार्पण किया। घायल वी वी एस लक्ष्मण के स्थानापन्न के तौर पर शामिल पुजारा पहली पारी में केवल तीन गेंदों का सामना कर एक चौके की सहायता से चार रन बनाकर आउट हो गये। पुजारा ऐसे पाँचवें भारतीय बल्लेबाज़ हैं जिसने अपनी पहले ही मैच में चौथी पारी में अर्द्धशतक बनाया। चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर २०६ है। ये अब तक अपने टेस्ट क्रिकेट कैरियर में कुल २ दोहरे शतक लगा चुके हैंजो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।