मुख्य सामग्री पर जाएँ
नया आज का क्विज़ शुरू — 10 प्रश्न, 5 मिनट। अभी खेलें
दिलीप कुमार

दिलीप कुमार

Dilip Kumar

अभिनेता व अभिनेत्रियाँ इतिहास के महान व्यक्तित्व

दिलीप कुमार ;, हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके है। दिलीप कुमार को भारत तथा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में गिना जाता है, उन्हें दर्शकों द्वारा 'अभिनय सम्राट' के नाम से पुकारा जाता है, वे आज़ादी से लेकर ६० के दशक तक भारत के सबसे लोकप्रिय अदाकार थे।

जन्म

11 दिसंबर 1922

निधन

7 जुलाई 2021

सम्मान

IIFA Lifetime Achievement Award

आज का क्विज़ दें

मुख्य तथ्य

जन्म
11 दिसंबर 1922, पेशावर
निधन
7 जुलाई 2021, परमानन्द दीपचन्द हिन्दुजा राष्ट्रीय चिकित्सालय एवं चिकित्सा अनुसन्धान केन्द्र
जन्म राज्य
पेशावर
क्षेत्र
अभिनेता व अभिनेत्रियाँ
पेशा
भारतीय अभिनेता (1922-2021)
लिंग
पुरुष

जीवनी

दिलीप कुमार ;, हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके है। दिलीप कुमार को भारत तथा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में गिना जाता है, उन्हें दर्शकों द्वारा 'अभिनय सम्राट' के नाम से पुकारा जाता है, वे आज़ादी से लेकर ६० के दशक तक भारत के सबसे लोकप्रिय अदाकार थे। वे हिंदी सिनेमा के आज तक के सबसे कामयाब अदाकार हैं। उनके फ़िल्मों की कामयाबी दर लगभग अस्सी (८०) फ़ीसदी से ऊपर रही है छह दशकों के कार्यकाल में। उन्हें दुनिया में पहली बार परदे पर 'मेथड एक्टिंग' को इजाद करने का श्रेय भी दिया जाता है जिसके कारण वे तमाम पीढ़ियों के अदाकार के प्रेरणाश्रोत रहे। दिलीप कुमार को भारत का दूसरा एवं तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण और पद्म भूषण प्राप्त है । उन्हें पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज़ भी प्राप्त है। अभिनेेत्री और निर्माता देविका रानी ने उन्हें फिल्मों में काम दिया और उन्हीं के सुझाव पर उन्होंने अपना स्टेज नाम 'दिलीप कुमार' रखा। इसका एक कारण उस वक्त तक सिनेमा की बदनाम स्थिति थी और पिता का डर भी था।

विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।

जीवन यात्रा

  1. 1922पेशावर में जन्म
  2. 1991पद्म भूषण से सम्मानित
  3. 1994दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
  4. 1997निशान-ए-इम्तियाज़ से सम्मानित
  5. 2000राज्यसभा सांसद बने
  6. 2015पद्म विभूषण से सम्मानित
  7. 2021परमानन्द दीपचन्द हिन्दुजा राष्ट्रीय चिकित्सालय एवं चिकित्सा अनुसन्धान केन्द्र में निधन
स्रोत व लाइसेंस विकिडेटा से अंतिम मिलान: 27 सितंबर 2026
त्रुटि बताएँ