मुख्य तथ्य
- जन्म
- 1 जून 1985, चेन्नई
- जन्म राज्य
- चेन्नई, तमिलनाडु
- क्षेत्र
- क्रिकेट
- पेशा
- एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
- लिंग
- पुरुष
यह पेज एक जीवित व्यक्ति के बारे में है। इसमें केवल सार्वजनिक, स्रोत-सहित जानकारी है, जिसे प्रकाशन से पहले हमारे संपादकों ने जाँचा है। आर्थिक आँकड़े उसी रूप में हैं जैसे बताए गए स्रोत ने दिए। कुछ गलत दिखे? नीचे रिपोर्ट करें।
दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनका जन्म एक जून 1985 को तमिलनाडु (Tamil Nadu) में हुआ. दिनेश कार्तिक विशेषज्ञ विकेटकीपर हैं, जो अच्छी बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। वे घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) थी । वे 2018 से इस टीम के कप्तान थे। वर्तमान में ये बैंगलोर के एक विस्फोटक बल्लेबाज़ हैं।
लेकिन आईपीएल 2022 के लिए उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपना हिस्सा बना लिया है। दिनेश कार्तिक को 5.50 करोड़ रुपए देकर बंगलौर की टीम में शामिल किया गया है।]
दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए पहला मैच 2004 में खेला। उन्होंने 5 सितंबर 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया। दो महीने के भीतर ही वे टेस्ट क्रिकेटर भी बन गए। उन्होंने पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2004 में खेला। करीब दो साल बाद भारत ने अपना पहला टी20 मैच खेला। एक दिसंबर 2006 को खेले गए इस मैच में दिनेश कार्तिक भी शामिल थे। दिनेश कार्तिक 2007 में टी20 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी रहे हैं।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।