मुख्य सामग्री पर जाएँ
नया आज का क्विज़ शुरू — 10 प्रश्न, 5 मिनट। अभी खेलें

गौतम गंभीर

Gautam Gambhir

क्रिकेट जीवित

गौतम गंभीर भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने भारत के लिये क्रिकेट के सभी प्रारूप में खेला हैं। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच हैं।

जन्म

14 अक्टूबर 1981

सम्मान

Padma Shri in sports, 2019

आज का क्विज़ दें

यह पेज एक जीवित व्यक्ति के बारे में है। इसमें केवल सार्वजनिक, स्रोत-सहित जानकारी है, जिसे प्रकाशन से पहले हमारे संपादकों ने जाँचा है। आर्थिक आँकड़े उसी रूप में हैं जैसे बताए गए स्रोत ने दिए। कुछ गलत दिखे? नीचे रिपोर्ट करें।

मुख्य तथ्य

जन्म
14 अक्टूबर 1981, नई दिल्ली
जन्म राज्य
नई दिल्ली
क्षेत्र
क्रिकेट
पेशा
भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व क्रिकेटर (जन्म:1981)
लिंग
पुरुष

जीवनी

गौतम गंभीर भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने भारत के लिये क्रिकेट के सभी प्रारूप में खेला हैं। वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच हैं। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम दिल्ली से घरेलू क्रिकेट खेलते रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वे दिल्ली डेयरडेविल्स, और कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते रहे हैं। उन्होंने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) पदार्पण किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले वर्ष अपना पहला टेस्ट खेला। उन्होंने 2010 के अंत से लेकर 2011 के अंत तक छह वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिसमें भारत ने सभी छह मैच जीते। उन्होंने 2007 विश्व ट्वेंटी 20 और 2011 क्रिकेट विश्व कप दोनों के फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत में एक अभिन्न भूमिका निभाई। गंभीर की कप्तानी में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता और 2014 में फिर से खिताब जीता।

विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।

जीवन यात्रा

  1. 1981नई दिल्ली में जन्म
  2. 2009अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
  3. 2019Padma Shri in sports से सम्मानित
स्रोत व लाइसेंस विकिडेटा से अंतिम मिलान: 27 सितंबर 2026
त्रुटि बताएँ