मुख्य तथ्य
- जन्म
- 3 जून 1930, मैंगलूर
- निधन
- 29 जनवरी 2019, नई दिल्ली
- जन्म राज्य
- मैंगलूर, कर्नाटक
- क्षेत्र
- पत्रकारिता व मीडिया
- पेशा
- भारतीय राजनीतिज्ञ (1930-2019)
- लिंग
- पुरुष
जॉर्ज फ़र्नान्डिस एक भारतीय राजनेता थे। वे श्रमिक संगठन के भूतपूर्व नेता, तथा पत्रकार थे। वे राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने समता मंच की स्थापना की। वे भारत के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षा मंत्री, संचारमंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री आदि के रूप में कार्य कर चुके हैं। लंबे समय तक बीमार रहने के बाद उनका निधन २९ जनवरी २०१९ रोज मंगलवार को हो गया। २०२० में इन्हें (मरणोपरांत) पद्म विभूषण दिया गया है।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।