मुख्य तथ्य
- जन्म
- 26 सितंबर 1921, मोगा
- निधन
- 23 अक्टूबर 1962, बम ला पास
- जन्म राज्य
- मोगा, पंजाब
- क्षेत्र
- रक्षा व सुरक्षा
- पेशा
- (परामवीरचक्र विजेता) भारतीय सैनिक (1921-1962)
- लिंग
- पुरुष
सूबेदार जोगिंदर सिंह सिख रेजिमेंट के एक भारतीय सैनिक थे। इन्हें १९६२ के भारत-चीन युद्ध में असाधारण वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।श्री सिंह १९३६ में ब्रिटिश भारतीय सेना में शामिल हुए और सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन में कार्यरत रहे। १९६२ के भारत-चीन युद्ध के दौरान वह नार्थ ईस्ट फ्रॉंटियर एजेंसी में तान्पेंगला, बुमला मोर्चे पर एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने बहादुरी से अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया तथा जब तक वह घायल नहीं हुए, तब तक अपनी पोस्ट का बचाव किया। श्री सिंह जी इस युद्ध में लापता हो गए थे तथा चीनी सेना की ओर से भी उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिली।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।