मुख्य तथ्य
- जन्म
- 13 दिसंबर 1926
- निधन
- 8 सितंबर 2022, प्रयागराज
- क्षेत्र
- कानून व न्यायपालिका
- पेशा
- 22nd Chief Justice of India
- लिंग
- पुरुष
सबसे कम समय के लिए देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रहे जस्टिस कमल नारायण सिंह न्यायमूर्ति कमल नारायण सिंह का जन्म 13 दिसंबर 1926 को " मेजा के चकडीहा " गांव के एक जमींदार परिवार में हुआ था। वे औपचारिक रूप से पश्चिमी शिक्षा प्राप्त करने वाले मांडा वंश में पहले व्यक्ति थे। उन्होंने एलआरएलए स्कूल, सिरसा से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद इलाहाबाद में इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में प्रवेश लिया। 4 सितंबर, 1957 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उन्होंने इलाहाबाद में दीवानी, संवैधानिक और कराधान मामलों में वकालत की। 28.1.1963 को उत्तर प्रदेश सरकार के कनिष्ठ स्थायी वकील और 26.4.1967 को वरिष्ठ स्थायी वकील नियुक्त हुए। 3.3.1970 से 3.5.1970 तक उत्तर प्रदेश के महाधिवक्ता नियुक्त हुए। 25 अगस्त, 1970 से दो वर्ष की अवधि के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए। 25.8.1972 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की पीठ पर 15 से अधिक सालों तक बैठने के बाद उन्हें 10 मार्च 1986 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत किया गया। केवल 17 दिनों तक मुख्य न्यायाधीश के पद की कुर्सी संभाली। 25 नवंबर 1991 से 12 दिसंबर 1991 तक मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल रहा था।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।