मुख्य तथ्य
- जन्म
- 22 अप्रैल 1916, हावड़ा
- निधन
- 17 जुलाई 1992, कोलकाता
- जन्म राज्य
- हावड़ा, पश्चिम बंगाल
- क्षेत्र
- फ़िल्म व मनोरंजन
- पेशा
- भारतीय अभिनेत्री
- लिंग
- महिला
कानन देवी बाङ्ला सिनेमा की विख्यात अभिनेत्री एवं गायिका थीं। बाद में उन्होंने हिन्दी सीख कर हिन्दी फिल्मों में भी अभिनय किया और काफी लोकप्रिय हुईं। उनका आरंभिक जीवन काफी गरीबी में बीता था और उस समय उनका नाम था कानन दासी। अभिनय से जुड़ने पर उनका नाम हुआ कानन बाला और बाद में वे सिनेमा के क्षेत्र में कानन देवी के नाम से विख्यात हुईं। उन्हें सन् 1976 ई॰ के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।