मुख्य सामग्री पर जाएँ
नया आज का क्विज़ शुरू — 10 प्रश्न, 5 मिनट। अभी खेलें

लालबहादुर शास्त्री

Lal Bahadur Shastri

राजनीति व शासन उत्तर प्रदेश इतिहास के महान व्यक्तित्व

लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे।

जन्म

2 अक्टूबर 1904

निधन

11 जनवरी 1966

सम्मान

भारत रत्‍न, 1966

आज का क्विज़ दें

मुख्य तथ्य

जन्म
2 अक्टूबर 1904, पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर
निधन
11 जनवरी 1966, ताशकन्द
जन्म राज्य
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर, उत्तर प्रदेश
क्षेत्र
राजनीति व शासन
पेशा
भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री (कार्यकाल: 1964 से 1966 तक) एवं स्वतन्त्रता सेनानी
लिंग
पुरुष

जीवनी

लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने भारत के प्रधानमन्त्री रहे। इस प्रमुख पद पर उनका कार्यकाल अद्वितीय रहा। शास्त्री जी ने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की। भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात शास्त्रीजी को उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। गोविंद बल्लभ पंत के मन्त्रिमण्डल में उन्हें पुलिस एवं परिवहन मन्त्रालय सौंपा गया। परिवहन मन्त्री के कार्यकाल में उन्होंने प्रथम बार महिला संवाहकों (कण्डक्टर्स) की नियुक्ति की थी। पुलिस मंत्री होने के बाद उन्होंने भीड़ को नियन्त्रण में रखने के लिये लाठी की जगह पानी की बौछार का प्रयोग प्रारम्भ कराया। 1951 में, जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में वह अखिल भारत कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किये गये। उन्होंने 1952, 1957 व 1962 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताने के लिये बहुत परिश्रम किया।

विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।

जीवन यात्रा

  1. 1904पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में जन्म
  2. 1952भारत के रेल मंत्री बने
  3. 1961भारत के गृह मंत्री बने
  4. 1964विदेश मंत्री बने
  5. 1964भारत के प्रधानमंत्री बने
  6. 1966भारत रत्‍न से सम्मानित
  7. 1966ताशकन्द में निधन
स्रोत व लाइसेंस विकिडेटा से अंतिम मिलान: 27 सितंबर 2026
त्रुटि बताएँ