मुख्य तथ्य
- जन्म
- 28 सितंबर 1929, इंदौर
- निधन
- 6 फ़रवरी 2022, मुम्बई
- जन्म राज्य
- इंदौर, मध्य प्रदेश
- क्षेत्र
- पार्श्व गायक
- पेशा
- भारतीय पार्श्वगायिका (1929–2022)
- लिंग
- महिला
लता दीनानाथ मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थी, जिनका छः दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायिका के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फ़िल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।