मुख्य तथ्य
- जन्म
- 2 अक्टूबर 1997, असम
- जन्म राज्य
- असम, असम
- क्षेत्र
- मुक्केबाज़ी
- पेशा
- भारतीय मुक्केबाज़ (जन्म-1997)
- लिंग
- महिला
यह पेज एक जीवित व्यक्ति के बारे में है। इसमें केवल सार्वजनिक, स्रोत-सहित जानकारी है, जिसे प्रकाशन से पहले हमारे संपादकों ने जाँचा है। आर्थिक आँकड़े उसी रूप में हैं जैसे बताए गए स्रोत ने दिए। कुछ गलत दिखे? नीचे रिपोर्ट करें।
लवलीना बरगोहाइँ एक भारतीय मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने 2018 के ए०इ०बी०ए० विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप एवं 2019 के ए०इ०बी०ए० विश्व महिला मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था l इन्होंने दिल्ली में हुए प्रथम भारतीय ओपन अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता और गुवाहाटी में हुए द्वितीय भारतीय ओपन अंतराष्ट्रीय मुक्केबाज़ी टूर्नामेंट में रजत पदक जीता I इन्होंने 69कि०ग्रा० वेल्टरवेट श्रेणी में तृतीय स्थान अंकित किया I वह असम से पहली ऐसी महिला बनी जिसने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया और शिव थापा के बाद राज्य की दूसरी मुक्केबाज़ जिसने देश का प्रतिनिधित्व किया I 2020 में, अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाली वह असम की छठी व्यक्ति बनी I
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।