मुख्य तथ्य
- जन्म
- 26 सितंबर 1932, Gah
- निधन
- 26 दिसंबर 2024, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
- जन्म राज्य
- Gah
- क्षेत्र
- राजनीति व शासन
- पेशा
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री (1932-2024)
- लिंग
- पुरुष
मनमोहन सिंह भारत गणराज्य के १३वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी थे। लोकसभा चुनाव २००९ में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बने, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला था। इन्हें २१ जून १९९१ से १६ मई १९९६ तक पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता हैं।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।