मुख्य तथ्य
- जन्म
- 3 जून 1924, Thirukkuvalai
- निधन
- 7 अगस्त 2018, kauvery hospital
- जन्म राज्य
- Thirukkuvalai, तमिलनाडु
- क्षेत्र
- राजनीति व शासन
- पेशा
- भारतीय लेखक और राजनेता (1924-2018)
- लिंग
- पुरुष
मुत्तुवेल करुणानिधि भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे तमिलनाडु राज्य के एक द्रविड़ राजनीतिक दल द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डी॰एम॰के॰) के प्रमुख थे। वे 1969 में डी॰एम॰के॰ के संस्थापक सी॰एन॰ अन्नादुरई की मौत के बाद से इसके नेता बने थे और पाँच बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने अपने 60 साल के राजनीतिक करियर में अपनी भागीदारी वाले हर चुनाव में अपनी सीट जीतने का रिकॉर्ड बनाया। 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने तमिलनाडु और पुदुचेरी में डी॰एम॰के॰ के नेतृत्व वाली डी॰पी॰ए॰ का नेतृत्व किया और लोकसभा की सभी 40 सीटों को जीत लिया। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने डी॰एम॰के॰ द्वारा जीती गयी सीटों की संख्या को 16 से बढ़ाकर 18 कर दिया और तमिलनाडु और पुदुचेरी में यू॰पी॰ए॰ का नेतृत्व कर बहुत छोटे गठबंधन के बावजूद 28 सीटों पर विजय प्राप्त की। वे तमिल सिनेमा जगत के एक नाटककार और पटकथा लेखक भी थे। उनके समर्थक उन्हें कलाईनार कहकर बुलाते हैं। करूणानिधि का निधन 7 अगस्त 2018 को कावेरी अस्पताल में हुआ।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।