मुख्य सामग्री पर जाएँ
नया आज का क्विज़ शुरू — 10 प्रश्न, 5 मिनट। अभी खेलें

नानाजी देशमुख

Nanaji Deshmukh

समाज सेवा व एनजीओ इतिहास के महान व्यक्तित्व

भारतरत्न नानाजी देशमुख एक भारतीय समाजसेवी थे। वे पूर्व में भारतीय जनसंघ के नेता थे।

जन्म

11 अक्टूबर 1916

निधन

27 फ़रवरी 2010

सम्मान

भारत रत्‍न

आज का क्विज़ दें

मुख्य तथ्य

जन्म
11 अक्टूबर 1916
निधन
27 फ़रवरी 2010
क्षेत्र
समाज सेवा व एनजीओ
पेशा
भारत रत्न, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राजनेता (1916-2010)
लिंग
पुरुष

जीवनी

भारतरत्न नानाजी देशमुख एक भारतीय समाजसेवी थे। वे पूर्व में भारतीय जनसंघ के नेता थे। 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार बनी, तो उन्हें मोरारजी-मन्त्रिमण्डल में शामिल किया गया परन्तु उन्होंने यह कहकर कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग सरकार से बाहर रहकर समाज सेवा का कार्य करें, मन्त्री-पद ठुकरा दिया। वे जीवन पर्यन्त दीनदयाल शोध संस्थान के अन्तर्गत चलने वाले विविध प्रकल्पों के विस्तार हेतु कार्य करते रहे। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया। अटलजी के कार्यकाल में ही भारत सरकार ने उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्रामीण स्वालम्बन के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिये पद्म विभूषण भी प्रदान किया। 2019 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया।

विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।

जीवन यात्रा

  1. 1916जन्म
  2. 1999राज्यसभा सांसद बने
  3. 2010निधन
स्रोत व लाइसेंस विकिडेटा से अंतिम मिलान: 27 सितंबर 2026
त्रुटि बताएँ