मुख्य तथ्य
- जन्म
- 17 सितंबर 1950, वड़नगर
- जन्म राज्य
- वड़नगर, गुजरात
- क्षेत्र
- राजनीति व शासन
- पेशा
- वर्ष २०१४ से भारत के प्रधानमन्त्री
- लिंग
- पुरुष
यह पेज एक जीवित व्यक्ति के बारे में है। इसमें केवल सार्वजनिक, स्रोत-सहित जानकारी है, जिसे प्रकाशन से पहले हमारे संपादकों ने जाँचा है। आर्थिक आँकड़े उसी रूप में हैं जैसे बताए गए स्रोत ने दिए। कुछ गलत दिखे? नीचे रिपोर्ट करें।
नरेन्द्र दामोदरदास मोदी 26 मई 2014 से अब तक लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमन्त्री बने हैं तथा वाराणसी से लोकसभा सांसद हैं। वे भारत के प्रधानमन्त्री पद पर आसीन होने वाले स्वतन्त्र भारत में जन्मे प्रथम व्यक्ति हैं। इससे पहले वे ७ अक्तूबर २००१ से २२ मई २०१४ तक गुजरात राज्य के मुख्यमन्त्री रह चुके हैं। मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य हैं, जो एक दक्षिणपन्थी हिन्दू राष्ट्रवादी अर्धसैनिक स्वयंसेवी संगठन है।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।