मुख्य तथ्य
- जन्म
- 10 अक्टूबर 1906, चेन्नई
- निधन
- 13 मई 2001, चेन्नई
- जन्म राज्य
- चेन्नई, तमिलनाडु
- क्षेत्र
- पत्रकारिता व मीडिया
- पेशा
- अंग्रेजी साहित्य के भारतीय लेखक (1906-2001)
- लिंग
- पुरुष
आर॰ के॰ नारायण का पूरा नाम रासीपुरम कृष्णस्वामी अय्यर नारायणस्वामी था। नारायण अंग्रेजी साहित्य के भारतीय लेखकों में तीन सबसे महान् उपन्यासकारों में गिने जाते हैं। मुल्कराज आनंद तथा राजा राव के साथ उनका नाम भारतीय अंग्रेजी लेखन के आरंभिक समय में 'बृहत्त्रयी' के रूप में प्रसिद्ध है। मुख्यतः उपन्यास तथा कहानी विधा को अपनाते हुए उन्होंने विभिन्न स्तरों तथा रूपों में मानवीय उत्थान-पतन की गाथा को अभिव्यक्त करते हुए अपने गंभीर यथार्थवाद के माध्यम से रचनात्मक कीर्तिमान स्थापित किया है।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।