मुख्य सामग्री पर जाएँ
नया आज का क्विज़ शुरू — 10 प्रश्न, 5 मिनट। अभी खेलें
राज कपूर

राज कपूर

Raj Kapoor

अभिनेता व अभिनेत्रियाँ इतिहास के महान व्यक्तित्व

राज कपूर (१९२४-१९८८) हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक थे। नेहरूवादी समाजवाद से प्रेरित अपनी शुरूआती फ़िल्मों से लेकर प्रेम कहानियों को मादक अंदाज से परदे पर पेश करके उन्होंने हिंदी फ़िल्मों के लिए जो रास्ता तय किया, इस पर उनके बाद कई फ़िल्मकार चले।

जन्म

14 दिसंबर 1924

निधन

2 जून 1988

सम्मान

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 1987

आज का क्विज़ दें

मुख्य तथ्य

जन्म
14 दिसंबर 1924, पेशावर
निधन
2 जून 1988, नई दिल्ली
जन्म राज्य
पेशावर
क्षेत्र
अभिनेता व अभिनेत्रियाँ
पेशा
भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक (1924-1988)
लिंग
पुरुष

जीवनी

राज कपूर (१९२४-१९८८) हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक थे। नेहरूवादी समाजवाद से प्रेरित अपनी शुरूआती फ़िल्मों से लेकर प्रेम कहानियों को मादक अंदाज से परदे पर पेश करके उन्होंने हिंदी फ़िल्मों के लिए जो रास्ता तय किया, इस पर उनके बाद कई फ़िल्मकार चले। भारत में अपने समय के सबसे बड़े 'शोमैन' थे। सोवियत संघ और मध्य-पूर्व में राज कपूर की लोकप्रियता दंतकथा बन चुकी है। उनकी फ़िल्मों खासकर श्री ४२० में बंबई की जो मूल तस्वीर पेश की गई है, वह फ़िल्म निर्माताओं को अभी भी आकर्षित करती है। राज कपूर की फ़िल्मों की कहानियां आमतौर पर उनके जीवन से जुड़ी होती थीं और अपनी ज्यादातर फ़िल्मों के मुख्य नायक वे खुद होते थे।

विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।

जीवन यात्रा

  1. 1924पेशावर में जन्म
  2. 1965फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से सम्मानित
  3. 1971पद्म भूषण से सम्मानित
  4. 1972फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से सम्मानित
  5. 1983फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से सम्मानित
  6. 1986फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से सम्मानित
  7. 1987दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
  8. 1988नई दिल्ली में निधन
स्रोत व लाइसेंस विकिडेटा से अंतिम मिलान: 27 सितंबर 2026
त्रुटि बताएँ