मुख्य तथ्य
- जन्म
- 20 अगस्त 1944, मुम्बई
- निधन
- 21 मई 1991, श्रीपेरंबदुर
- जन्म राज्य
- मुम्बई, महाराष्ट्र
- क्षेत्र
- राजनीति व शासन
- पेशा
- भारतीय राजनेता और भारत के भूतपूर्व-प्रधानमंत्री (1944-1991)
- लिंग
- पुरुष
राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और फ़िरोज़ गांधी के बड़े पुत्र और जवाहरलाल नेहरू के दौहित्र (नाती), भारत के सातवें प्रधानमन्त्री थे।राजीव का विवाह सोनिया गांधी से हुआ जो उस समय इटली की नागरिक थी। विवाहोपरान्त उनकी पत्नी ने नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया। कहा जाता है कि राजीव गांधी से उनकी मुलाकात तब हुई जब राजीव कैम्ब्रिज में पढ़ने गये थे। उनकी शादी 1968 में हुई जिसके बाद वे भारत में रहने लगी। राजीव व सोनिया के दो बच्चे हैं, पुत्र राहुल गांधी का जन्म 1970 और पुत्री प्रियंका गांधी का जन्म 1972 में हुआ।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।