मुख्य तथ्य
- जन्म
- 19 अगस्त 1918, भोपाल
- निधन
- 26 दिसंबर 1999, नई दिल्ली
- जन्म राज्य
- भोपाल, मध्य प्रदेश
- क्षेत्र
- राजनीति व शासन
- पेशा
- भारत के राष्ट्रपति (का. 1992–1997)
- लिंग
- पुरुष
डॉ शंकरदयाल शर्मा भारत के नवें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल २५ जुलाई १९९२ से २५ जुलाई १९९७ तक रहा। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे भारत के आठवे उपराष्ट्रपति भी थे,वह भोपाल राज्य के मुख्यमंत्री (1952-1956) रहे तथा मध्यप्रदेश राज्य में कैबिनेट स्तर के मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा, विधि, सार्वजनिक निर्माण कार्य, उद्योग तथा वाणिज्य मंत्रालय का कामकाज संभाला था। केंद्र सरकार में वे संचार मंत्री के रूप में (1974-1977) पदभार संभाला। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष (1972-1974) भी रहे।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।