मुख्य तथ्य
- जन्म
- 1 अगस्त 1987, नई दिल्ली
- जन्म राज्य
- नई दिल्ली
- क्षेत्र
- अभिनेता व अभिनेत्रियाँ
- पेशा
- भारतीय अभिनेत्री (जन्म: 1987)
- लिंग
- महिला
यह पेज एक जीवित व्यक्ति के बारे में है। इसमें केवल सार्वजनिक, स्रोत-सहित जानकारी है, जिसे प्रकाशन से पहले हमारे संपादकों ने जाँचा है। आर्थिक आँकड़े उसी रूप में हैं जैसे बताए गए स्रोत ने दिए। कुछ गलत दिखे? नीचे रिपोर्ट करें।
तापसी पन्नू भारतीय मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। तापसी ने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिन्दी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों से पहले तापसी सॉफटवेयर पेशेवर के रूप में काम करती थी। मॉडलिंग करियर के समय उन्होंने विज्ञापनों में भी काम किया है। इसके लिए तापसी को 2008 में पैंटालून फेमिना मिस फ्रेश फेस और साफी फेमिना मिस ब्यूटीफुल स्किन के रूप में खिताब जीते हैं। मॉडलिंग के साथ एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद, तापसी राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित 2010 में बनी तेलुगू फिल्म झुम्माण्डि नादां साथ अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की। तापसी ने चश्मे बद्दूर फिल्म से हिन्दी सिनेमा में आगाज किया था। बेबी ,पिंक और नाम शबाना से उन्हे सराहना मिली। अगली फिल्म जुड़वां 2 है। उन्होंने जनवरी में स्पोर्ट्स ड्रामा रश्मि रॉकेट की शूटिंग पूरी की और अगली बार विनिल मैथ्यू की मर्डर मिस्ट्री हसीन दिलरुबा में विक्रान्त मैस्सी के साथ नजर आएंगी। पन्नू ने यह भी खुलासा किया है कि वह हसीन दिलरुबा में पहली पसंद नहीं थीं और सभी विकल्प समाप्त होने के बाद यह उनके पास आई थी।
विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।