मुख्य सामग्री पर जाएँ
नया आज का क्विज़ शुरू — 10 प्रश्न, 5 मिनट। अभी खेलें
यश चोपड़ा

यश चोपड़ा

Yash Chopra

फ़िल्म व मनोरंजन इतिहास के महान व्यक्तित्व

यश चोपड़ा हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध निर्देशक थे। बाद में उन्होंने कुछ अच्छी फिल्मों का निर्माण भी किया।

जन्म

27 सितंबर 1932

निधन

21 अक्टूबर 2012

सम्मान

IIFA Lifetime Achievement Award

आज का क्विज़ दें

मुख्य तथ्य

जन्म
27 सितंबर 1932, लाहौर
निधन
21 अक्टूबर 2012, मुम्बई
जन्म राज्य
लाहौर
क्षेत्र
फ़िल्म व मनोरंजन
पेशा
हिन्दी चलचित्र निर्देशक
लिंग
पुरुष

जीवनी

यश चोपड़ा हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध निर्देशक थे। बाद में उन्होंने कुछ अच्छी फिल्मों का निर्माण भी किया। उन्होंने अपने भाई बी० आर० चोपड़ा और आई० एस० जौहर के
साथ बतौर सहायक निर्देशक फिल्म जगत में प्रवेश किया। 1959 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म धूल का फूल बनायी थी। उसके बाद 1961 में धर्मपुत्र आयी। 1965 में बनी फिल्म वक़्त से उन्हें अपार शोहरत हासिल हुई। उन्हें फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हुए।
बालीवुड जगत से फिल्म फेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के अतिरिक्त भारत सरकार ने उन्हें 2005 में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया।

विकिपीडिया (CC BY-SA 4.0) पर आधारित सारांश, रोचक दुनिया की संपादकीय टीम द्वारा जाँचा गया।

जीवन यात्रा

  1. 1932लाहौर में जन्म
  2. 1966फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से सम्मानित
  3. 1970फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से सम्मानित
  4. 1974फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से सम्मानित
  5. 1976फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से सम्मानित
  6. 2005पद्म भूषण से सम्मानित
  7. 2008लीजन ऑफ ऑनरके अधिकारी से सम्मानित
  8. 2012मुम्बई में निधन
  9. 2013दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
स्रोत व लाइसेंस विकिडेटा से अंतिम मिलान: 27 सितंबर 2026
त्रुटि बताएँ